कलेक्टर सोनिया मीना के द्वारा जिले में मानसून अवधि में नदियों एवं स्वीकृत रेत खदानों से रेत उत्खनन प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जिले की खदानों का भ्रमण कर मानसून अवधि में रेत उत्खनन पर रोक लगाइ गई। खनन विभाग द्वारा जांच के दौरान रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर संबंधित पुलिस थानें में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नर्मदापुरम में 01, थाना देहात नर्मदापुरम में 01, थाना इटारसी में 04, थाना पथरौटा में 01, थाना डोलरिया में 02, थाना सवनीमालवा में 01, थाना माखननगर में 01 एवं थाना बनखेड़ी में 01 कुल 12 एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही की गयी है। साथ ही जिम्मेदार व्यक्तियों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 4.94 लाख अर्थदंड किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, हेमंत राज, सिपाही खनिज, होमगार्ड एवं पुलिस बल शामिल रहे।