भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 373 अंक ऊपर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। वैश्विक सकारात्मक संकेतों और घरेलू खरीददारी के चलते प्रमुख सूचकांकों में उछाल दर्ज किया गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी बैठक से ठीक पहले निवेशकों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 373.05 अंक यानी करीब 0.51 प्रतिशत की […]
नेपाल के मुगु जिले में रातभर हिली धरती, तीन घंटे में दो भूकंप

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में बुधवार तड़के दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीन घंटे के अंदर आए इन झटकों से स्थानीय निवासियों में घबराहट फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र के अनुसार […]
कर्नाटक: बिना क्लिनिक गए हर महीने ₹70 हजार! कांग्रेस विधायक की भतीजी का बड़ा खेल उजागर

कर्नाटक के बागलकोट जिले में नम्मा क्लिनिक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकिता यारगल के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन पर कहा जा रहा है कि वे करीब छह महीने तक क्लिनिक में ड्यूटी पर नहीं गईं, फिर भी मासिक वेतन 70 से 75 हजार रुपये तक लेती रहीं। इसी दौरान वे एक निजी […]
नागपुर में खौफनाक हादसा: महिला की तेज कार ने 7 को कुचला, 3 बच्चे घायल

मंगलवार की रात शहर के गोरेवाड़ा इलाके में दिनशॉ फैक्टरी के पास एक महिला चालक ने अपनी किया सेल्टोस कार को अनियंत्रित तरीके से दौड़ाते हुए कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों […]
मानसून जाने से पहले MP में तेज बारिश का सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश में मानसून सीजन के अंतिम चरण में एक बार फिर अच्छी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है। यदि यह तंत्र मजबूत रहता है तो प्रदेश का सामान्य वर्षा कोटा पूरा होने की संभावना बढ़ जाएगी। […]
‘बदतमीजी की भाषा छोड़ दो’ ओवैसी के बयान पर भोपाल विधायक का सीधा हमला

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान पर भाजपा के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा जवाब दिया है। शर्मा ने कहा कि अगर ओवैसी बैरिस्टर हैं तो उन्हें अभद्र और बदतमीजी भरी भाषा का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागकर […]
रायपुर में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शादीशुदा महिला पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और मेकाहारा अस्पताल के बर्न […]
नेपाल की मदद को आगे बढ़ा भारत, रोज 654 MW बिजली सप्लाई का फैसला

भारत सरकार ने नेपाल को बिजली निर्यात की नई मंजूरी दी है। बिजली मंत्रालय के अनुसार, नेपाल बिजली प्राधिकरण को रोज 18 घंटे (रात 12 बजे से शाम 6 बजे तक) अधिकतम 654 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसमें मुजफ्फरपुर-ढल्केबार 400 केवी […]
लंदन की थेम्स पर पहली गंगा आरती, हजारों दिलों में जगी भक्ति की ज्योति

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक अनोखा आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। थेम्स नदी के तट पर पहली बार पारंपरिक गंगा आरती संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंत्र, शंख और दीपों की रोशनी के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कई लोगों ने इसे वाराणसी और हरिद्वार के घाटों की याद […]
रीवा: टमस नदी से हाथ बंधा नर कंकाल बरामद, पुलिस पहचान में जुटी

रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत टमस नदी से सोमवार सुबह एक नर कंकाल मिला है। कंकाल के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए पाए गए। नदी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। हाथ बंधे होने की वजह से पुलिस हत्या की संभावना […]