मध्य प्रदेश में तिरंगे का उत्सव: भोपाल की झील से मंडला की सड़कों तक छाया देशभक्ति का रंग

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रध्वज को लेकर कई खास कार्यक्रम हुए। भोपाल के बड़े तालाब पर पानी के बीच सैकड़ों नावों पर तिरंगा फहराया गया, मंडला में बाइक रैली निकाली गई और हरदा में भी यात्रा का आयोजन हुआ। भोपाल: झील की लहरों […]

भोपाल में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल का अपहरण, कार में रातभर घुमाया और मारपीट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 8-9 अगस्त की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नाइट पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों को खुले में शराब पीते हुए रोकने वाले आरक्षक को ही आरोपियों ने बंधक बना लिया। पूरा मामला: शाहपुरा थाने के आरक्षक सुंदर पटेल और उनके साथी मयंक ठाकुर […]

भोपाल: कांग्रेस की PAC बैठक, नकुलनाथ का विमान खराब

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद आज भोपाल में राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के तीसरे तल पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार […]

14 देशों की मौजूदगी में ब्रिक्स बैठक का समापन: भोपाल घोषणा पत्र अपनाया 

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आयोजित 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक शनिवार को भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के अंत में ‘भोपाल घोषणा पत्र’ सर्वसम्मति से अपनाया गया। इसमें कुल 14 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 10 ब्रिक्स सदस्य देश और चार भागीदार देश शामिल थे। सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, […]

भोपाल: मोती मस्जिद के सामने बैरिकेड्स को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, दुकानें बंद कर धरना

मोती मस्जिद के सामने महीनों से लगे बैरिकेड्स को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानें बंद कर सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि बैरिकेड्स की वजह से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, फिर भी पुलिस इन्हें हटाने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन के चलते चौक बाजार, […]

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का CM को पत्र, श्वेत-पत्र का प्रस्ताव

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर इस पत्र को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश स्पष्ट रूप से दिखाता है कि जनता अब खोखले वादों के स्थान पर पारदर्शिता, […]

इंदौर: बायपास अंडरपास पर एक्टिवा सवार युवती की दुर्घटना में मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास अंडरपास के नीचे शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां रात तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोस्त शव छोड़कर चले गए। मृतका की पहचान साहिबा के […]

भोपाल में राम मंदिर विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर गया। व्यापम चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से विरोध मार्च शुरू […]

भोपाल के चौक मार्किट में कपड़ा दुकान में लगी आग, दमकल पहुंचने में 50 मिनट की देरी

शुक्रवार दोपहर चौक स्थित नेमा डिजाइनर स्टूडियो में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग को स्थानीय लोगों की मदद से काबू में कर लिया गया, लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानदारों ने बताया कि दोपहर में अचानक धुआं उठता देख वे बाहर निकल आए। इसके बाद आसपास […]

जयपुर: सुबोध कॉलेज में भयंकर आग! तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख

शुक्रवार सुबह रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को बचाने के लिए उन्हें तुरंत हटाया गया। 22-गोदाम फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी […]