भोपाल: यूनियन कार्बाइड के आसपास का पानी पीने लायक नहीं, कई सैंपल खराब

भोपाल गैस कांड के पीड़ित संगठनों ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री और उसके नजदीकी इलाकों से पानी के कुल 63 नमूने एकत्र किए। प्रयोगशाला जांच में इनमें से 43 नमूनों में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई। इससे स्पष्ट हो गया है कि यह पानी मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं है। संगठनों का कहना […]

भोपाल में दौड़ीं AC ई-बसें: 3 रूट पर यात्री सफर शुरू, किराया ₹7-40

राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब आधुनिक एयर-कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें (AC ई-बस) चलने लगी हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत शुरू हुई इस सेवा में पहली बार तीन रूटों पर आम यात्रियों को ले जाया जा रहा है। शुरुआती दौर में 10 बसें इन रूटों पर संचालित हो रही हैं, जो यात्रियों को ठंडी, […]

MP सरकार ने मूंग खरीदी 60% बढ़ाई, ई-टोकन रोका, किसान आंदोलन समाप्त

मूंग खरीदी को लेकर भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन का समाधान निकल आया है। राज्य सरकार ने किसानों की मुख्य मांगों को स्वीकार करते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद बढ़ाने और खाद संबंधी एक विवादास्पद व्यवस्था को रोकने का फैसला किया है। सरकार अब पात्र किसानों से उनकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत हिस्सा […]

उज्जैन में सावन-भादौ के दौरान महाकाल की 6 भव्य सवारियां निकलेंगी

शिव भक्तों के लिए खास सावन मास आज से शुरू हो गया है। उज्जैन की पावन धरती पर बाबा महाकालेश्वर की नगरी इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ को समेटने की तैयारी में जुटी हुई है। महाकाल मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, श्रावण और भाद्रपद मास में भगवान महाकाल की कुल छह राजसी […]

भोपाल: सड़क पर दाल-बाटी बनाते किसान, Gen-Z साथ, आज CM हाउस घेराव की तैयारी

मूंग की फसल को पूरी तरह MSP पर खरीदने और खाद की ई-टोकन प्रणाली खत्म करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के हजारों किसान राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। नर्मदापुरम, हरदा और आसपास के जिलों से आए किसानों ने होशंगाबाद रोड पर धरना देते हुए सड़क किनारे ही चूल्हा जलाकर दाल-बाटी तैयार की और […]

भोपाल: जन्मदिन पर मातम, 12वीं की छात्रा ने छात्रावास में लगाई फांसी

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 17 वर्षीय दर्शन निनामा नाम की कक्षा 12 की छात्रा ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी दोस्तें केक लेकर जन्मदिन मनाने पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा […]

राजगढ़ में हाईवे पर गोवंश की दर्दनाक मौत: ट्रक ने 17 को रौंदा, 15 की मौके पर मौत

राजगढ़ जिले के नेशनल हाईवे-52 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार करने वाले गोवंश के झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 15 गाय-बछड़ों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर शव बिखरे पड़े थे, जिससे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल […]

भोपाल मेट्रो अब दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में सेवा

भोपाल मेट्रो सेवा को और तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शनिवार 25 जुलाई से मेट्रो सुभाषनगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर संचालित होगी। अब यात्री पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में मेट्रो पकड़ सकेंगे। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार इस दिन कुल 50 ट्रिप्स चलाई जाएंगी। मेट्रो […]

भोपाल में SAF के दो कॉन्स्टेबलों पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया 

मध्य प्रदेश की राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। विशेष सशस्त्र बल (SAF) में तैनात दो कॉन्स्टेबलों पर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। मुख्य आरोपी ने पीड़िता को अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी का झांसा देकर बुलाया और फिर […]

भोपाल: NEET लीक पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को भोपाल के नीलम पार्क में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र-युवा एकत्र हुए। ‘मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट’ के बैनर तले आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रदर्शन में करीब 20 जिलों से छात्र, युवा और नर्सिंग स्टूडेंट्स […]