“मानसून की रफ्तार तेज, भोपाल में पिघली सड़कें, MP-UP-राजस्थान में लू का कहर” 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार केरल में सामान्य से 5-6 दिन पहले पहुंच सकता है। लेकिन प्रशांत महासागर में बन रहे मजबूत अल नीनो (सुपर अल नीनो) के कारण पूरे मानसून सीजन में बारिश औसत से कम (लगभग 92%) रहने की आशंका है, जिससे सूखे का खतरा बढ़ गया है। […]

नीदरलैंड ने भारत को लौटाईं चोल काल की तांबे की पट्टिकाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से मिलने पहुंचे। इसी दौरान नीदरलैंड सरकार ने चोल वंश की 11वीं शताब्दी की महत्वपूर्ण तांबे की पट्टिकाओं को भारत को सौंप दिया। यह सांस्कृतिक धरोहर की वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे प्रयासों का नतीजा है। पट्टिकाओं का महत्व ये पट्टिकाएं […]

भारत-UAE LPG आपूर्ति पर बड़ा समझौता, F-16 जेट्स ने दी मोदी के प्लेन को सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ हुई बैठक में दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के कई फैसले लिए। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों […]

खंडवा में भीषण हादसा: पुल से 200 फीट खाई में गिरी बोलेरो, टैक्सी ड्राइवर की मौत

खंडवा जिले में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई। भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर इंदिरा सागर पावर स्टेशन के पास रिटेनिंग वॉल तोड़ते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नर्मदानगर टीआई विकास खिंची ने बताया कि सूचना […]

भारतीय शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर खुला 

घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। वैश्विक बाजारों से मिले अनुकूल संकेतों और प्रौद्योगिकी (टेक) शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 98 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 75,497 के […]

MP में 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: 40 जिलों में गर्म हवाएं, 5 में तेज लू

मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। शाजापुर और छतरपुर के नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का तापमान मौसम विभाग का […]

PM की ईंधन संयम अपील के बावजूद MP में BJP नेताओं की वाहन रैलियां, 9 में से सिर्फ 2 पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में कई BJP नेता वाहन रैलियां निकाल रहे हैं। प्रदेशभर से 8 जगहों पर काफिलों के साथ शक्ति प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपील के बाद अपने […]

NEET 2026 पेपर लीक से रद्द, 21 जून को दोबारा परीक्षा, 2027 से ऑनलाइन 

NTA ने पेपर लीक की गंभीर शिकायतों के बाद 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। सरकार की मंजूरी के साथ लिया गया यह फैसला परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए है। अब प्रभावित सभी उम्मीदवारों के लिए 21 जून 2026 को पेन-पेपर मोड में […]

पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण भारतीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेज उछाल आया है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी कर दी, जिससे देशभर में ईंधन के दाम […]

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। दोनों धातुओं के वायदा भाव में गिरावट आई, जिससे कारोबार कमजोर नजर आया। सुबह के कारोबार में सोने का वायदा भाव 1,61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा, जबकि चांदी 2,97,450 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। […]