परभणी मंदिर हादसा: सभामंडप की छत गिरी, 6 मौतें 40 घायल 

यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सामने बन रहे सभामंडप की छत शनिवार दोपहर अचानक ढह गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जबलपुर पहुंचेंगी, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंच रही हैं। वे शाम 6:10 बजे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल डुमना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर […]

इंदौर: नीट की तैयारी कर रही छात्रा अवंतिका ने छत से कूदकर की आत्महत्या 

नीट परीक्षा में बार-बार असफलता और पेपर लीक होने के तनाव में 3 साल से डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही एक छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अवंतिका मौर्य के रूप में हुई है। वह खरगोन के भिकनगांव की रहने वाली थी और इंदौर में अपनी बड़ी बहन के […]

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच पूरी होने को: चंपत राय पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम आज लखनऊ वापस लौटेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की […]

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरिना बीबी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता पुलिस थाने पर हमले की कोशिश के मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की पत्नी सरिना बीबी (37 वर्ष, उर्फ रेजिना बीबी) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने समर्थकों के साथ मिलकर थाने पर धावा बोलकर अपने पति […]

मानसून की देरी से MP पर सूखे का साया: 44% कम बारिश दर्ज

दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर रुख और देरी से मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी चिंता का विषय बन गई है। राज्य में जून के पहले 20 दिनों में औसत से 44 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 55 जिलों में से 45 जिले सामान्य स्तर से पीछे चल रहे हैं। पूर्वी हिस्सों (जबलपुर, […]

राम मंदिर चोरी मामले में योगी का पहला स्पष्ट बयान – “जांच में दूध का दूध, पानी का पानी होगा”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। अयोध्या में विकास कार्यों के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक राम भक्तों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। अपराधी कोई भी हो, उसे सजा जरूर मिलेगी। सीएम योगी […]

छत्तीसगढ़: पत्नी का सिर मुंडवाया, चेहरा काला किया, बच्चों से पेशाब पिलवाया

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अत्यंत क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया। उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की, बाल काटे-मुंडवाए, चेहरे पर कालिख पोती और बच्चों के सामने अपमानजनक हरकतें कीं। इस दौरान उसने बच्चों से ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाया। पुलिस […]

रोहतक में कैरी बैग के 10 रुपये पड़े भारी, रेड टेप कंपनी को 8 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश

जिला उपभोक्ता विवाद निराकरण आयोग ने फुटवियर कंपनी रेड टेप को एक ग्राहक से कैरी बैग के लिए वसूले गए 10 रुपये लौटाने के साथ आठ हजार रुपये मुआवजा और मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया है। यह फैसला उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामला वर्ष 2023 का […]

फिरोजाबाद: DFC पर मालगाड़ी में लगी भीषण आग, 6 नई कारें जलकर राख

बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। इस डिब्बे में छह नई चार पहिया वाहन लदे हुए थे। घटना रूपसपुर के पास हुई, जिसमें घने धुएं का गुबार आसमान में फैल गया और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय […]