एमपी डेंटल एसो. अध्यक्ष डॉ. चंदे्रश शुक्ला का लंदन हाउस ऑफ लॉईस में होगा सम्मान

मध्यप्रदेश स्टेट डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला को 11 अक्टूबर को लंदन के हाउस ऑफ लॉईस (यूके संसद) में ओरल हेल्थ अवेयरनेस अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब मध्यप्रदेश के किसी दंत चिकित्सक को हाउस ऑफ लॉईस में सम्मान प्राप्त होगा, जो उनके द्वारा मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता, एंटी-टोबैको मुहिम और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की वैश्विक स्वीकृति है। डॉ. चंद्रेश शुक्ला पिछले 20 वर्षों से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने शिक्षा, शोध और समाज सेवा के माध्यम से दंत चिकित्सा को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जोड़ा है। उन्हें अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

उनका एक प्रमुख अभियान स्वतंत्रता: एक मुक्ति है, जो 2008 में शुरू किया गया एक एंटी-टोबैको आंदोलन है। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सैकड़ों ओरल हेल्थ अवेयरनेस लेक्चर और नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किए हैं।