शासन-प्रशासन को नहीं है किसानों की चिंता: सुरेश यादव
सिरोंज: खाद की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को डबल लॉक गोदाम पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने जमकर शासन प्रशासन तथा सरकार को घेरा तीखे हमले भी किए। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री , केंद्रीय कृषि मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज जिले में किसान खाद से लेकर हर समस्या के लिए परेशान हो रहे हैं। उनकी समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है उल्टा खाद मांगने पर किसान पर प्रकरण दर्ज करने काम सरकार में किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि जिले वर्चस्व की लड़ाई केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच में चल रही है इस कारण से किसान जरूर घुन की तरह पिस रहे हैं। आज किसान खाद को लेकर हैरान परेशान हो रहे हैं सरकार ने लाडली बहनों को भी खाद के लिए लाइनों में खड़ा कर दिया फिर भी खाद नहीं मिल रहा है। डबल लॉक के गोदाम पर 2 दिन पहले 2 बजे रात्रि से गोदाम पर खाद लेने के लिए पहुंचे हैं किसानों को खाद की जगह पर धक्के खाने पड़े एक किसान की तो हालत खराब हो गई। इसके बाद भी खाद तो नहीं मिला पर कई किसानों की हालत जरूर खराब हो है यहां स्थिति जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण हो रही है। वहीं इन्होने विधायक उमाकांत शर्मा पर तीखा बार करते हुए कहा कि विधायक उस दिन रेस्ट हाउस में बैठकर जनता की शिकायत सुन रहे थे पर इन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं तभी यह गोदाम पर किसानों को खाद दिलवाने के लिए नहीं पहुंचे जबकि इस समय विधायक को किसानों के साथ खड़ा होना था लेकिन कृषकों की पीड़ा जानने की कोशिश भी नहीं इन्हें तो सिर्फ इनसे वोट लेना उसके बाद इनकी कोई चिंता नहीं है सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है फसले पूरी तरह से चौपट हो गई है फिर भी कृषकों को मुआवजे से लेकर फसल बीमा का लाभ भी नहीं दलवाया जा रहा है। सरकार और प्रशासन फसलों में नुकसान ही नहीं हुआ है। जबकि धरातल पर हालात ऐसे हैं कि 20 से 25 किलो वीघ ही सोयाबीन निकला रहा है फिर भी शासन प्रशासन को अन्नदाताओं का नुकसान नजर नहीं आ रहा है इनकी संवेदन भी शायद खत्म हो गई है। सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है वोट लेने के लिए सिर्फ इन प्रयोग करती है खाद मांगने पर किसान मोहन रघुवंशी पर एफआईआर दर्ज करवाने का काम इस सरकार में हुआ है हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। वहीं अवध सुंदर शर्मा ने मोहन सरकार केंद्रीय कृषि मंत्री और जिला प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि आज किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है पर इन्हें कोई परवाह नहीं है। सरकार और प्रशासन को खाद की जानकारी पहले से होती है फिर भी इंतजाम नहीं किया गया। बोनी करने के लिए किसान खाद मांग रहे हैं तो उनको लाइनों में लगाकर परेशान किया जा रहा है इनकी तबीयत खराब हो रही है जिले में लागू किया गया पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह से फिल है। अशोक यादव ने कहा कि आधी गूंगी बेरी सरकार है किसने की परेशानी नजर नहीं आ रही है किसानों में खाद को लेकर हाहाकार मची है पर इनके कानों पर जू भी नहीं रेंग रही है।