Rejection After Gender Change in Bhopal: भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यह एक लड़के को एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों में अफेयर शुरू हुआ फिर दोनों रिलेशनशिप में लेकिन दिक्कत तब आई जब उस लड़के ने उस दूसरे लड़के के कहने पर जेंडर चेंज करवाया लेकिन इसके बाद लड़के ने शादी से इनकार कर दिया
जाने क्या है पूरा मामला
गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसवुमेन ने अपने प्रेमी पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक संबंध बनाए और फिर पीड़िता से उसका जेंडर बदलवाने के लिए दबाव डाला। ट्रांसवुमेन बनने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा।
18 लाख का आया खर्च
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह पहले एक पुरुष थी, लेकिन प्रेमी के कहने पर उसने जेंडर चेंज की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए उसने हार्मोनल गोलियां ली और बाद में इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी करवाई। इलाज और सर्जरी पर करीब 18 लाख रुपये का खर्च आया।
कैसे मिले दोनों
आरोपी युवक की बहन की ससुराल नर्मदापुरम में है। वहीं आरोपी की मुलाकात पीड़िता से हुई थी। वह उसकी बहन का पड़ोसी था। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्रेम संबंध बने। इसके बाद युवक ने पीड़िता से वादा किया कि जेंडर चेंज के बाद वह उससे शादी करेगा।
इन्कार कर दे डाली धमकी
जेंडर चेंज के बाद भी दोनों का रिश्ता चलता रहा। लेकिन जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने दबाव डाला तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।