सोमवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया है, इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन दिया गया।
बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अनिल मिश्रा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संबंध में अमर्यादित भाषा बोलने एवं भड़काऊ बयान देने के संबंध में मामला दर्ज करने की मांग की गई। बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बालकिशन अहिरवार ने बताया कि कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन किया गया। उन्होंने कहा कि अनिल मिश्रा द्वारा आचरण ग्वालियर पर लाइव के माध्यम से जिसे कुलदीप धनवई की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल होकर देखा जा रहा है, इसमें डॉक्टर अंबेडकर के विरुद्ध बहुत ही निंदनीय एवं भड़काऊ बयान दिया गया है जिससे देश व दुनिया के सभी अंबेडकरवादी तथा संविधान प्रेमी लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री होकर सच्चे राष्ट्रभक्त है राष्ट्र के निर्माण में बाबा साहब का योगदान किसी भी राष्ट्र भक्ति से अत्याधिक है।
भारत देश में अंबेडकर करोड़ दलित पिछड़ी गरीब महिला एवं वंचित समाज के लिए मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी मांग करती है कि अनिल मिश्रा के विरुद्ध हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने एवं राष्ट्रद्रोह के तहत मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।