पट्टा ना मिलने से परेशान युवक टावर पर चढ़ा

पुलिस की तत्परता से बची जान एक गांव का व्यक्ति टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। जिसकी सूचना नटेरन की एफआरवी 06 पर प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एवं एचसीएम को अवगत कराया गया और स्टाफ खेराइ रोड स्थित घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर एफआरवी स्टाफ […]
इलाज के नाम पर पेशेंट को दलाल ने मेडिकल कॉलेज से कराया डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ी तो छोड़ भागे, मौत

अरेरा हॉस्पिटल की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई। गंजबासौदा की मनोबाई परिहार विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी जिनका हार्ट का ऑपरेशन होना था। अरेरा हॉस्पिटल के दलाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीज के परिजनों को गुमराह कर पेशेंट को अपने अस्पताल में ले आए। यहां मनोबाई की एंजियोप्लास्टी की गई, तबियत […]
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के चक्रव्यूह से बाहर आएंगे AIG मीणा!

जीएडी के आदेश के तहत संरक्षण का लाभ देने की तैयारी भोपाल: पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एआईजी अमृत लाल मीणा नौ साल बाद फर्जी जाति प्रमाणपत्र के चक्रव्यूह से बाहर आ सकते है। फर्जी जाति प्रमाणपत्र की जांच कर रही राज्य स्तरीय छानबीन समिति अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश का हवाला देते […]
चंबल के बीहड़ों में अब IIT रुड़की की मदद से सोलर से बिजली बनाएगी सरकार

भोपाल, कभी डाकुओं के लिए चर्चित रहे चंबल के बीहड़ों में अब सरकार सोलर से बिजली भी बनाएगी। आईआईटी रुड़की की मदद से इस काम को अंजाम दिया जाएगा। यहां बंजर जमीन का उपयोग मध्यप्रदेश सरकार सोलर से बिजली बनाने में करेगी। मध्यप्रदेश में वर्तमान में नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग रीवा, आगरमालवा, शाजापुर, नीमच, […]
3200 करोड़ रुपए के घोटाले में STF की डिमांड पर ब्लू नोटिस

मध्यप्रदेश एसटीएफ की पहल पर इंटरपोल ने 3200 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड लविश चौधरी उर्फ नवाब के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया है। यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश की किसी जांच एजेंसी के डिमांड पर इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी किया है। लविश ने निवेश के नाम पर हजारों लोगों से […]
“कातिल दवा” वाली कंपनी के सारे प्रोडक्ट मप्र में बैन…

छंदवाड़ा में कोल्डरिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने […]
उज्जैन: 11वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाने में शिकायत […]
झाँकी पंडाल में 10 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत, भंडारे की तैयारी देखने गई थी रिया

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ झाँकी पंडाल के पास गोली लगने से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय रिया रजक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक और मातम का माहौल है और भंडारे का आयोजन भी […]
कार्यकारिणी की अनदेखी से आहत! BCCI अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर संकट

भोपाल: भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने यह कदम आगामी चुनावों की तैयारी में कार्यकारिणी सदस्यों की अरुचि और निष्क्रियता से आहत होकर उठाया है। पाली ने अपना त्यागपत्र महासचिव आदित्य जैन ‘मान्या’ को सौंपा है, जिससे […]
10 साल के बच्चे की मासूम शिकायत: कुरकुरे के लिए मांगे 20 रुपये, पुलिस पहुंची कुरकुरे लेकर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक 10 वर्षीय बच्चे ने इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सहायता के लिए बुलाया। बच्चे की शिकायत सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो यह मामला गंभीर कम और मासूमियत से भरा […]