इंदौर: एमवाई अस्पताल के बाथरूम में नवजात शव मिला

एमवाई अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित बाथरूम में एक नवजात का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एमवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सुबह कुछ लोग बाथरूम में गए तो उन्होंने वहां शव […]
पुणे में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, 8 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में अवैध जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटों के अंदर 15 लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी-चिंचवड़ सहित विभिन्न इलाकों में हुई हैं। पुलिस और राज्य आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। […]
भोपाल: गांधी नगर में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, 700 पेटियां जब्त

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भोपाल के गांधी नगर इलाके के डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में छापेमारी कर अवैध नशीले कफ सिरप बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 700 से ज्यादा पेटियां, बोतलें और उत्पादन मशीनें जब्त की गईं। पूरे सेटअप की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही […]
MP मौसम अपडेट: ग्वालियर-मुरैना में बारिश-आंधी, 6 जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश फिलहाल भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन कुछ इलाकों में राहत की किरण भी नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक ग्वालियर और मुरैना समेत चंबल संभाग के हिस्सों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है, जबकि राज्य के बड़े हिस्से में […]
ब्लू ओरिजिन का रॉकेट टेस्टिंग के दौरान लॉन्चपैड पर ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

अमेरिका में अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का एक रॉकेट टेस्टिंग के दौरान लॉन्चपैड पर ही ब्लास्ट हो गया। हादसा वेस्ट टेक्सास स्थित कंपनी की लॉन्च साइट पर हुआ। कंपनी के मुताबिक यह एक नियमित इंजन टेस्ट था। ब्लास्ट के समय रॉकेट में कोई क्रू मौजूद नहीं था। हादसे में […]
उत्तरप्रदेश: हमीरपुर में पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत

बेतवा नदी पर बन रहे 900 मीटर लंबे निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा देर रात तेज आंधी-तूफान के कारण अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में फंसे होने की आशंका है। ललपुरा क्षेत्र के मोराकांडर और परसनी (कुरारा) को जोड़ने […]
भारतीय शेयर बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव का असर, निफ्टी-सेंसेक्स कमजोर शुरुआत

मंगलवार को अमेरिका द्वारा ईरान के दक्षिणी हिस्से में किए गए हालिया सैन्य हमलों के बाद बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव डाला। निवेशकों की सतर्क धारणा के चलते प्रमुख सूचकांकों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह के सत्र में निफ्टी 50 40.80 अंक की गिरावट के साथ 23,987.45 […]
भुवनेश्वर: कालाहांडी सेप्टिक टैंक हादसे में 6 मजदूरों की मौत

ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में यह घटना हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मजदूर […]
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा: बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 मारे गए

दिल्ली से बिहार जा रही एक निजी बस मंगलवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर हुआ। बस में […]
ग्वालियर किले पर ट्रक की चपेट में छत्तीसगढ़ के पर्यटक की मौत

ग्वालियर किले के मुख्य द्वार के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के एक पर्यटक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने 35 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सूरजपुर निवासी प्रमोद देवगन के […]