आंध्र प्रदेश: मार्कपुरम में भीषण बस हादसा, टक्कर के बाद आग में कई जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हैदराबाद से पामुर की ओर जा रही एक निजी ट्रैवल बस की सामने से आ रही एक टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग […]
भोपाल: शाहपुरा में तेज कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

शाहपुरा इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेश कजलीखेड़ा के रूप में हुई है, जो शाहपुरा के कजलीखेड़ा इलाके में […]
भोपाल: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार रात ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, गुलाब मेहर चंदेरी गांव निवासी हैं, जिनकी पत्नी रेखा सरपंच हैं। उनके बेटे हर्ष […]
सोना-चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 5,000+ रुपये की उछाल

बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने व चांदी के वायदा भाव में तेजी का सिलसिला जारी रहा। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ता दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा अनुबंध सुबह 4,167 रुपये की मजबूती के साथ 1,43,079 रुपये पर खुला। कारोबार […]
इंदौर: सिंहासा में बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

इंदौर के धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुफ्फा बेकरी की है, जहां सुबह करीब 9 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी […]
RCB IPL की सबसे महंगी टीम बनी: ₹16,660 करोड़ में आदित्य बिरला-टाइम्स ग्रुप कंसोर्टियम ने खरीदा

IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में ऐतिहासिक सौदे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,660 करोड़) में खरीद लिया है। इससे RCB IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। कुछ घंटे पहले ही राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी उद्यमी काल […]
मजबूती के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुला। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और वैश्विक माहौल में सुधार के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर दिए गए बयान ने बाजार को और बल दिया। ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के […]
हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, अंतिम संस्कार में पिता की भावुक अपील: कोई मत रोना

देश में पैसिव इच्छामृत्यु की कानूनी अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति गाजियाबाद निवासी 31 वर्षीय हरीश राणा का मंगलवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भावुक पिता अशोक राणा (62 वर्ष) ने हाथ जोड़कर […]
मुंबई होटल बुकिंग के नाम पर इंदौर के लोहा कारोबारी को 1.44 लाख की ठगी

मुंबई घूमने की योजना बना रहे एक स्थानीय लोहा व्यवसायी को फर्जी होटल बुकिंग के चक्कर में 1.44 लाख रुपये गंवाने पड़े। आरोपी ने खुद को होटल कर्मचारी बताकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए, लेकिन मुंबई पहुंचने पर पीड़ित को पता चला कि कोई बुकिंग ही नहीं थी। पीड़ित अंकित मूंदड़ा ने इंदौर साइबर सेल में […]
भोपाल में 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल का 3 महीने का स्टॉक; 5% पंपों पर एडवांस से अस्थायी दिक्कत

मध्य प्रदेश में ईरान-इजराइल संघर्ष की अफवाहों के चलते पेट्रोल और डीजल की कमी तथा कीमत बढ़ने की खबरें तेजी से फैलीं। इसके कारण कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुट गई और लंबी कतारें लग गईं। कुछ जगहों पर लोग डिब्बों-कैन में ईंधन भरवा रहे थे। लेकिन अधिकारियों और पेट्रोल पंप मालिकों के […]