अमेरिका-ईरान वार्ता: अगले हफ्ते इस्लामाबाद में नया दौर संभव

पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते इस्लामाबाद में शांति वार्ता का नया दौर हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब का इंतजार जताया है, जबकि तेहरान ने न्यूक्लियर कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने की अमेरिकी मांग को साफ अस्वीकार कर दिया है। ट्रंप ने हालिया बयानों […]

ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने 10% वैश्विक आयात शुल्क रद्द किया 

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत ने वैश्विक स्तर पर लगाए गए 10 प्रतिशत आयात शुल्क को अवैध घोषित कर रद्द कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि 24 फरवरी 2026 को लागू किया गया यह टैरिफ 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 के तहत कानूनी रूप से वैध नहीं है। यह फैसला […]

भारतीय शेयर बाजार की तेज़ी के साथ शुरुआत 

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती नरमी के कारण निवेशकों में खरीदारी का जोश दिखा। सुबह के सत्र में सेंसेक्स […]

ट्रंप बोले- ईरान का 14-पॉइंट प्लान स्वीकार्य नहीं, गलती हुई तो दोबारा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए नए शांति प्रस्ताव की समीक्षा करने की पुष्टि की है, लेकिन साफ कहा है कि यह प्रस्ताव उनके लिए स्वीकार्य नहीं लग रहा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान कोई गलती करता है या उकसावे वाली हरकत करता है तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता: पेंच कड़ा, ईरान ने शर्तें थमाईं, अमेरिकी दूत आज इस्लामाबाद पहुंच रहे

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर दूसरे दौर की बातचीत पर अनिश्चितता बनी हुई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष बैठक से साफ इनकार कर दिया है। ईरान ने अपनी अटल शर्तें पाकिस्तान को सौंप दी हैं, […]

ईरान ने कहा- अमेरिकी नाकेबंदी हटे तभी होर्मुज खुलेगा और सीजफायर संभव

ईरान ने मौजूदा तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने से इनकार कर दिया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जब तक अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट खुलना संभव नहीं है। साथ ही, ईरान ने इस नाकेबंदी को सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए किसी भी बातचीत में […]

भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत 

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में तेजी और घरेलू स्तर पर बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने शुरुआती कारोबार में बाजार को मजबूती दी। खासतौर पर ICICI Bank और HDFC Bank के शेयरों में आई तेजी ने सूचकांकों को सहारा दिया। सुबह के सत्र में […]

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: डोनाल्ड ट्रंप बोले- समझौते तक नहीं हटेगी नाकेबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जारी नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान के साथ व्यापक समझौता (डील) पूरी तरह से पूरा होने तक अमेरिका की नाकेबंदी बरकरार रहेगी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह नाकेबंदी ईरान को भारी नुकसान पहुंचा रही […]

ट्रम्प बोले- ईरान ने ‘न्यूक्लियर डस्ट’ वापस देने को कहा हाँ, शांति समझौता बहुत करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने इसे ‘न्यूक्लियर डस्ट’ या परमाणु धूल करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता और सीजफायर अब बहुत करीब पहुंच गया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों […]

ईरान का 5 साल परमाणु रोकने का प्रस्ताव, अमेरिका 20 साल पर अड़ा

अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद एक चीनी टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया। शिपिंग ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रिच स्टारी नाम का यह टैंकर अमेरिकी प्रतिबंधों के अधीन है और चीन का स्वामित्व व चालक दल वाला है। यह मेथनॉल का भार लेकर चीन की ओर जा रहा था। नाकाबंदी शुरू होने के बाद […]