मानसून की विदाई के साथ ही राजधानी के कई क्षेत्रो में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

प्रदेश के कुछ इलाकों से अब मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने दबे पांव दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप […]

त्योहारी सीजन : दीपावली और छठ पूजा से पहले ही ट्रेनें फुल, लोग परेशान

भोपाल: त्यौहारी सीजन में दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की चाहत रखने वाले यात्रियों को इस बार भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हांलाकि त्योहारों में अभी एक से डेढ़ माह का समय बाकी है, लेकिन भोपाल से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन […]

फ्लाइट्स लैडिंग में इंदौर से आगे निकला भोपाल

अब 350 मीटर की दृश्यता पर उतरेंगी फ्लाइट राजधानी में स्थित राजाभोज एयरपोर्ट में अब नया और अपग्रेडेड सीएटी-11 यानी इंस्टूमेंट लैडिंग सिस्टम कमीशन को एप्लाई किया जा रहा है। यह सिस्टम लागू करने वाला भोपाल एयरपोर्ट प्रदेश का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां पर 350 मीटर की दृश्यता पर भी फ्लाइट्स आसानी से आवाजाही कर सकेंगी। […]

100 ए-बसों के आने की तैयारी, लेकिन अब तक नहीं बने बसों के लिए हाईटेक डिपो

नगर निगम, शासन-प्रशासन की योजनाओं को अमली जामा पहनाने में लगातार पिछड़ रहा है। ताजा उदाहरण है कि आने वाले दो-तीन माह यानी जनवरी, 2026 तक शहर में संचालित होने के लिए करीब 100 ई- बसों को लाने की तैयारी है। लेकिन अब तक न तो निगम प्रशासन ने इन बसों के खड़े होने के […]

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: दवा कंपनी के मैनेजर से 45 लाख रुपये लूटे, कई खातों में जमा कराए पैसे

भोपाल: बागेसवनिया पुलिस के अनुसार, मंडीदीप में एक दवा कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने लगभग 45 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में ट्रेडिंग कंपनी के संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, उमेश ठाकुरे (46) भोपाल के […]

जादू-टोना का झांसा देकर वृद्धा से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन: नवरात्रि के अवसर पर मां की कृपा दिलाने और छुपा हुआ धन दिलवाने का लालच देकर एक वृद्ध महिला से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंजूश्री कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय कैलाशीबाई चौहान से जुड़ा है, उन्होंने थाना माधवनगर में शिकायत दर्ज कराई […]

कार्रवाई की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

सोमवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया है, इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एडिशनल एसपी […]

आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

सोमवार को युवा ब्राह्मण विकास परिषद, मध्य प्रदेश प्रांतीय पुजारी महासभा एवं मध्यप्रदेश पुजारी महापंचायत के सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम क्षितिज शर्मा को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमीदपुर के पुजारी व परिवार पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए […]

मावा, पनीर, दही और घी के लिए सैंपल, जांच लगातार जारी

त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में मावा एवं दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई. पन्ना ने सोमवार को तिलक चौक स्थित गुरुकृपा दुकान, निकासा रोड दुबे मार्केट स्थित नित्या ट्रेडर्स, माधवगंज स्थित शर्मा मावा विक्रेता […]

स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय व पे-एंड यूज शौचालय शुरू

रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने से पहले ही नव निर्मित सुविधाएं यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई हैं। जिनमें यात्री प्रतिक्षालय व पे-एण्ड यूज शौचालय यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलने भी लगा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विदिशा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य […]