डिंडोरी में सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिकअप में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना किकरा तालाब गांव के पास करीब रात […]

वृंदावन में नाव हादसा: 10 पर्यटकों की डूबने से मौत

शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब से आए हुए थे। जिला प्रशासन के अनुसार, […]

बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: हलालपुरा में जेसीबी चली, अवैध बाउंड्री तोड़ी

राजधानी के प्रसिद्ध बड़े तालाब (अपर लेक) को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक बार फिर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ हलालपुरा क्षेत्र पहुंचकर तालाब किनारे बने अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलवाई। एक फार्म हाउस की अवैध बाउंड्री वॉल को […]

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसमें भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि एक संभाग आयुक्त की पोस्टिंग भी प्रभावित हुई है। मुख्य बदलाव यह फेरबदल […]

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई। जिले के नाथिया नवागांव इलाके के पास दो तेज रफ्तार कारों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में […]

भोपाल: शादी फिक्स करने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

रापड़िया बाईपास पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लटेरी निवासी गेंदालाल […]

गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का हमला: जीतू पटवारी बोले- सरकार ने रणनीतिक घोटाला किया

मध्य प्रदेश सरकार ने आज से चार संभागों (भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम) में गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू कर दी है। मूल रूप से 10 अप्रैल तय होने के बावजूद, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर एक दिन पहले ही प्रक्रिया शुरू की गई। शेष संभागों (जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर) में […]

भोपाल: लहारपुर ब्रिज के पास बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंकने का मामला संदिग्ध, अस्पताल से लापता

बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के लहारपुर ब्रिज नाले के पास एक बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंक दिए जाने की खबर सोमवार को सामने आई थी। हालांकि पुलिस जांच में इस घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला के सीने पर लगे निशानों को भी स्टेपलर पिन नहीं, बल्कि ब्लाउज के हुक से […]

इंदौर में खाना अब और महंगा! LPG-PNG के दाम बढ़ने से 56 दुकान और सराफा बाजार में रेट्स हाई 

इंदौर शहर में एलपीजी सिलेंडर की कमी और पीएनजी गैस के बढ़ते दामों ने अब आम लोगों की थाली पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। 56 दुकान, सराफा बाजार और अन्य चाट-चौपाटी वाले इलाकों में नाश्ते, चाट, समोसा, चाइनीज और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम 1 से 10 रुपये तक बढ़ गए हैं। […]

ग्वालियर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता: 2.52 करोड़ ठगी मामले में दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार

एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय डॉक्टर से 2.52 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्वालियर लाकर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां […]